UP Board Result LIVE 2025: 10वीं और 12वीं का रिजल्ट यहाँ देखें?
UP Board Result LIVE 2025: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 10वीं और 12वीं के छात्रों का रिजल्ट अप्रैल 2025 में जारी करने की बात साफ कर दी है। यूपी बोर्ड सचिव भगवती सिंह के अनुसार, रिजल्ट की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और अब छात्र-छात्राओं को बस आधिकारिक घोषणा का इंतजार है। माना जा रहा है कि 26 अप्रैल 2025 तक रिजल्ट जारी हो सकता है।
रिजल्ट डेट की घोषणा कहां होगी?
रिजल्ट की तारीख और समय की सबसे पहले घोषणा यूपी बोर्ड के आधिकारिक ट्विटर हैंडल @upboardpryj पर की जाएगी। इसलिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक सूचना का इंतजार करें।
यूपी बोर्ड रिजल्ट चेक करने के तरीके
रिजल्ट देखने के लिए छात्र upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर जाएं। वेबसाइट खुलने के बाद “Class 10th” या “Class 12th Result 2025” टैब पर क्लिक करें, फिर अपना रोल नंबर और अन्य ज़रूरी जानकारी दर्ज करें। इसके बाद “Submit” पर क्लिक करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा।
डिजिटल मार्कशीट कहां मिलेगी?
रिजल्ट के साथ ही यूपी बोर्ड छात्रों को प्रोविजनल मार्कशीट उपलब्ध कराएगा। इसे छात्र upmspresults.in या digilocker.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। डिजिलॉकर पर परिणाम देखने के लिए छात्र को पहले से अकाउंट बनाना होगा और उसी क्रेडेंशियल से लॉगिन करना होगा।
UP Board Result 2025 देखने के लिए जरूरी लिंक और तरीका
तरीका | क्या करना है? | रिजल्ट देखने का लिंक |
---|---|---|
ऑफिशियल वेबसाइट से | रोल नंबर डालें और डायरेक्ट रिजल्ट पाएं | यहां क्लिक करें |
Digilocker ऐप से | मोबाइल या आधार से लॉगिन करें, ‘UP Board’ सर्च करें | ऐप डाउनलोड करें |
फास्ट रिजल्ट पोर्टल से | बिना वेट किए तेजी से रिजल्ट पाएं | यह पेज खोलें |
मार्कशीट प्रिंट करने के लिए | स्कोर कार्ड डाउनलोड करें और सेव कर लें | मार्कशीट यहां पाएं |
पिछली वर्षों में कब आया था रिजल्ट?
अगर पिछले छह सालों के रिजल्ट डेट पर नज़र डालें, तो 2024 में 20 अप्रैल को, 2023 में 25 अप्रैल को और 2022 में 18 जून को रिजल्ट आया था। इससे साफ है कि अप्रैल का आखिरी सप्ताह यूपी बोर्ड रिजल्ट के लिए संभावित समय होता है।
पास होने के लिए कितने अंक चाहिए?
यूपी बोर्ड में पास होने के लिए छात्रों को हर विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाने होते हैं। अगर थ्योरी पेपर 70 अंकों का है, तो पास होने के लिए कम से कम 23 अंक जरूरी हैं। वहीं 30 अंकों की प्रैक्टिकल परीक्षा में 10 अंक लाने होंगे।
टॉपर्स को क्या इनाम मिलेगा?
हर साल की तरह इस बार भी यूपी बोर्ड के टॉपर्स को सम्मानित किया जाएगा। पिछली बार की तरह इस बार भी टॉपर्स को लैपटॉप, एक लाख रुपये नकद, मेडल और सर्टिफिकेट दिए जाने की उम्मीद है।
अगर रिजल्ट से संतुष्ट न हों तो क्या करें?
अगर किसी छात्र को लगता है कि उसे उम्मीद से कम नंबर मिले हैं, तो वह स्क्रूटनी (पुनर्मूल्यांकन) के लिए आवेदन कर सकता है। इसके लिए प्रति विषय ₹500 का शुल्क देना होता है। इसके अलावा, अगर कोई छात्र फेल हो गया है तो वह कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठ सकता है।
लड़के और लड़कियों का पास प्रतिशत कैसा रहा?
पिछले दो वर्षों में यूपी बोर्ड 10वीं के पास प्रतिशत लगभग समान रहा है। 2024 में 10वीं का कुल पास प्रतिशत 89.55% था, जिसमें लड़कियों ने 93.40% और लड़कों ने 86.05% अंकों के साथ बाज़ी मारी थी। 2023 में भी लड़कियों ने 93.34% के साथ बेहतर प्रदर्शन किया था।
यूपी बोर्ड रिजल्ट कहां-कहां देखा जा सकता है?
नीचे दी गई वेबसाइट्स पर आप अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं:
वेबसाइट का नाम | लिंक |
---|---|
यूपीएमएसपी ऑफिसियल | upmsp.edu.in |
यूपी रिजल्ट पोर्टल | upresults.nic.in |
डिजिलॉकर | digilocker.gov.in |
इंडिया रिजल्ट | indiaresults.com |
नवभारत टाइम्स | navbharattimes.indiatimes.com |
सरकारी संगम | sarkarisangam.com |
UP Board Result: फेल होने के डर से न घबराएं, पास होने का मिलेगा दूसरा मौका