UP Board Result Date 2025: हर साल की तरह इस साल भी यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में लाखों छात्र बैठे। अब जब परीक्षा हो चुकी है, तो हर किसी की नजरें रिजल्ट की तारीख पर टिकी हैं। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ओर से ये संकेत मिल चुके हैं कि अप्रैल महीने के तीसरे या चौथे सप्ताह में रिजल्ट घोषित किया जा सकता है।
पिछले साल कॉपियों की जांच 31 मार्च को पूरी हो गई थी और उसके बाद 20 अप्रैल को रिजल्ट आया था। इस बार चेकिंग थोड़ा पहले 2 अप्रैल को खत्म हुई है, इसलिए उम्मीद की जा रही है कि 20 से 25 अप्रैल के बीच कभी भी रिजल्ट जारी हो सकता है।
पास होने के लिए चाहिए कितने नंबर?
बोर्ड परीक्षाओं में पास होने के लिए जरूरी है कि छात्र हर विषय में कम से कम 33% अंक हासिल करें। यानी अगर कोई विषय 100 नंबर का है, तो उसमें पास होने के लिए कम से कम 33 नंबर लाने होंगे। यह नियम 10वीं और 12वीं, दोनों ही कक्षाओं पर लागू होता है।
अगर कोई फेल हो गया तो?
रिजल्ट आने के बाद अगर कोई छात्र एक या दो विषयों में फेल हो जाता है, तो उसे घबराने की जरूरत नहीं है। यूपी बोर्ड छात्रों को कंपार्टमेंट परीक्षा का मौका देता है। इस परीक्षा के जरिए छात्र उस विषय में दोबारा परीक्षा देकर पास हो सकते हैं। इसके लिए आवेदन रिजल्ट आने के कुछ दिन बाद शुरू हो जाएगा। इसके अलावा, जो छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वे इंप्रूवमेंट परीक्षा में भी बैठ सकते हैं।
रिजल्ट की संभावित तारीखें
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 10वीं कक्षा का रिजल्ट 20 अप्रैल 2025 को दोपहर 1:30 बजे के आस-पास जारी हो सकता है। वहीं, 12वीं कक्षा का रिजल्ट 25 अप्रैल 2025 को घोषित किया जा सकता है, संभवतः उसी समय यानी दोपहर 1:30 बजे।
बोर्ड कक्षा | संभावित रिजल्ट डेट | समय |
---|---|---|
10वीं | 20 अप्रैल 2025 | 1:30 PM |
12वीं | 25 अप्रैल 2025 | 1:30 PM |
पास प्रतिशत – पिछले सालों की झलक
हर साल लाखों छात्र परीक्षा देते हैं और रिजल्ट से पहले एक नजर पुराने आंकड़ों पर डालना अच्छा होता है। नीचे पिछले कुछ सालों के पास प्रतिशत दिए गए हैं, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि ट्रेंड कैसा रहा है।
साल | 12वीं पास प्रतिशत | 10वीं पास प्रतिशत |
---|---|---|
2024 | 82.60% | 89.55% |
2023 | 75.52% | 89.78% |
2022 | 85.33% | 88.18% |
2021 | 97.88% | 99.53% |
2020 | 74% | 83% |
जैसा कि देखा जा सकता है, हर साल 10वीं के छात्रों का पास प्रतिशत आम तौर पर 12वीं से थोड़ा बेहतर रहा है। हालांकि, कोविड साल 2021 में सभी का रिजल्ट काफी अच्छा गया था, क्योंकि परीक्षा नहीं हुई थी और प्रमोशन पॉलिसी लागू की गई थी।

रिजल्ट कहां और कैसे देखें?
जब रिजल्ट जारी होगा, तो उसे देखने के लिए छात्रों को किसी साइबर कैफे की जरूरत नहीं होगी। आप अपने मोबाइल या कंप्यूटर से सीधे वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:
- सबसे पहले यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। कुछ मुख्य वेबसाइट्स हैं:
- upmsp.edu.in
- results.upmsp.edu.in
- upmspresults.up.nic.in
- results.nic.in
- results.gov.in
- वेबसाइट पर “UP Board 10th/12th Result 2025” नाम का लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
- अब आपको अपना रोल नंबर और स्कूल कोड डालना होगा, जो आपके एडमिट कार्ड पर लिखा होता है।
- “Submit” बटन दबाते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा।
- आप चाहें तो उसे डाउनलोड कर लें और उसका प्रिंट भी निकाल सकते हैं।
रिजल्ट को लेकर क्या करें और क्या न करें?
रिजल्ट के दिन बहुत से छात्र घबराहट या तनाव में होते हैं, जो स्वाभाविक है। लेकिन इस दौरान कुछ बातें ध्यान में रखना जरूरी है:
- इंटरनेट स्लो हो सकता है, इसलिए धैर्य बनाए रखें।
- अगर वेबसाइट खुलने में दिक्कत हो, तो कुछ समय बाद फिर से ट्राई करें।
- रिजल्ट चाहे जैसा भी हो, उसे सकारात्मक रूप में लें और आगे की योजना बनाएं।
- अगर नंबर कम हैं तो कंपार्टमेंट या इंप्रूवमेंट का विकल्प जरूर सोचें।